गाजियाबाद पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान दो गाड़ियों से 31 लाख 65 हजार के पुराने नोट बरामद हुए हैं। पुलिस ने पैसे ले जा रहे लोगों को हिरासत में ले लिया है जिनसे आयकर विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वो बिल्डर हैं और 45 प्रतिशत के कमीशन पर पैसे बदलवाने जा रहे थे ।