यमुना नदी पर मंझावली पुल के निर्माण के बाद अब फरीदाबाद को नोएडा से जोड़ने वाली सड़क का कार्य भी शुरू हो गया है। हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, गौतमबुद्ध नगर सांसद महेश शर्मा और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल तोड़कर नोएडा (उत्तर प्रदेश) क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस सड़क का नाम भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा जाएगा।