फरीदाबाद के प्रतापगढ़ स्थित कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट को लेकर कई दिनों से चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन मंगलवार को नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। निगम आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि अगले छह माह के भीतर प्रतापगढ़ में कूड़ा डालना पूरी तरह बंद करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक स्थान चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगम की घोषणा के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की है।