फरीदाबाद सेक्टर 16 स्थित ग्रैंड कोलंबस स्कूल में 4 और 5 अप्रैल को ऑल फरीदाबाद चेस एसोसिएशन कि ओर आयोजित की गई दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में कुल 215 खिलाड़ियों ने दम दिखाते हुए पदक जीतने का प्रयास किया। इनमें अंडर 7 से लेकर अंडर 18 तक के मुकाबलों में कुल 30 खिलाड़ियों ने 36 पदकों पर कब्जा जमाया, जिसमें 15 बालक और 15 बालिकाएं शामिल रहीं। बता दें कि प्रतियोगिता में अंडर-7, 9, 11, 13, 15 और अंडर 17 के मुकाबले खेले गए।