फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय रोलबॉल प्रतियोगिता: हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे फरीदाबाद के दशमीत, सियोना और रेहांशी

आगामी 21 फरवरी से तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में शुरू हो रही राष्ट्रीय स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता के लिए आज (मंगलवार) से सोनीपत में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए कैंप लगाया जाएगा। 10 फरवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले इस छह दिवसीय कैंप में फरीदाबाद के तीन खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता शुरू होने से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का प्रयास करेंगे। बता दें कि तमिलनाडु में बालक और बालिका दोनों वर्गों में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इनमें फरीदाबाद से बालक वर्ग में दशमीत सिंह कल्याण हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। बालिका वर्ग में सियोना और रेहांशी अपना दम-खम दिखाती हुई नजर आएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें