फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सीएनजी भरवाने को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सीएनजी पंप पर कार में पहले सीएनजी भरवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दो बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। थाना सेक्टर-17 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओल्ड फरीदाबाद स्थित संत नगर निवासी नदीम ने बताया कि वह कैब को चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

उन्होंने बताया है कि 27 जुलाई को दोपहर के समय वह अपनी कार से किसी रिश्तेदार के पास जा रहे थे। उनके साथ 15 वर्षीय बेटा सुफीयान और नौ वर्षीय भतीजा अमान भी कार में थे। कार में सीएनजी कम होने के चलते वह सेक्टर-20ए स्थित एक सीएनजी पंप कार लेकर चले गए और अपनी लाइन में लग कर सीएनजी भरवाने का इंतजार करने लगे। कुछ समय के बाद आरोपी साजिद, आविद,जाविद, जिशान, रिहान, सिकंदर, आकाश, दीपक आदि करीब 10-12 युवक अपनी कार में सीएनजी भरवाने के लिए आए। पहले से लाइन में लगे लोगों को देखे बिना उन्होंने अपनी कार को आगे लगा दिया। उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी गाली-गलौज कर उनकी कार के ऊपर लाठी-डंडा, हॉकी स्टीक से मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में उनके अलावा उनके 15 वर्षीय बेटे सुफियान और नौ वर्षीय भतीजे अमान को काफी चोट आई। आरोपियों ने सुफियान का हाथ तोड़ दिए। इस घटना की सूचना पुलिस को देने की कोशिश की गई, लेकिन डायल-112 पर किसी ने कॉल नहीं उठाया। वह अपने बेटे और भतीजे के साथ घायलावस्था में ही पुलिस चौकी पहुंचे।

आरोप है कि वहां भी पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया। जिसके बाद वह खुद बीके अस्पताल उपचार करवाने के लिए गए। सुफियान 10वीं कक्षा का छात्र है। साथ ही अमान तीसरी कक्षा में पढ़ता है। पुलिस वारदात के पांच दिन बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों द्वारा की गई मारपीट सीएनजी पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें