फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के सेक्टर-8 थाने के मालखाने से हथियार चोरी का खुलासा, 20 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद के सेक्टर-8 थाना के मालखाने से हथियार चोरी होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि यह मामला करीब दो महीने पुराना है। थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने जब मालखाने का निरीक्षण किया और वहां रखे हथियारों का मिलान किया, तब कुछ हथियार गायब मिले। इनमें लाइसेंसी हथियारों के साथ केस प्रॉपर्टी के हथियार भी शामिल थे। इसके बाद थाना प्रभारी की शिकायत पर सेक्टर-8 थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि थाने में आईटीआई अप्रेंटिस के रूप में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम कर रहा मोनू ही इस चोरी का मुख्य आरोपी है। मोनू फरीदाबाद के करनेरा गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें