जिले के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए आवेदन करने के अंतिम दिन भी तकनीकी दिक्कतों का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते सोमवार को जिले के नौ अलग-अलग आईटीआई संस्थानों में दाखिले के इच्छुक सैकड़ों विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।