फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surajkund Mela 2026: मेले में सोनीपत की नीतू की चर्चा, स्कैच और पेंटिंग से बिखेरे रंग

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में इस बार सोनीपत की युवा कलाकार नीतू के ब्रश और पेंसिल का हुनर न केवल बोल रहा है, बल्कि दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। मेले के शोर-शराबे के बीच, नीतू द्वारा लगाया स्टॉल एक जीवंत स्टूडियो का रूप ले चुका है, जहाँ कला प्रेमी ठहरकर पेंटिंग की बारीकियों को निहार रहे हैं।उनकी कला मेले के सबसे चर्चित और भीड़भाड़ वाले स्थलों में शामिल हो गई है, जहां पर्यटक उनकी कला को न केवल देख रहे हैं, बल्कि लाइव स्केच बनवाने का अनुभव भी ले रहे हैं। शिल्प मेले में स्टॉल नंबर 1104 के समीप सोनीपत से आई नीतू द्वारा लाइफ स्केच, कलरफुल स्केच और पोर्ट्रेट आर्ट में अपनी कला प्रदर्शित कर रही है। वह अपने सामने व्यक्ति को बैठाकर लाइव स्केच तैयार कर रही है, जो देखने वालों के लिए बेहद आकर्षक अनुभव बन रहा है। उनकी कलाकृतियों में चेहरे के भाव, आंखों की गहराई और रंगों का संतुलन दर्शकों को विशेष रूप प्रभावित कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें