फरीदाबाद एनआईटी स्थित बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान एक छात्रा ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाते हुए उनकी वीरता, संघर्ष और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा को खूब सराहा गया।