बिना बरसात के ही सड़क पर जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नीलम बाटा रोड पर सर्विस लेन के पास ही रोड पर सीवर का पानी भरा हुआ है। इससे लोगों का सड़क से निकलना मुश्किल हो गया है। जलभराव इतना है कि लोगों के वाहन बंद हो रहे हैं।