फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: ग्रामीण इलाकों में 602 परिवारों को घर बैठे मिलेगा नल से पीने का पानी

फरीदाबाद जिले के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले 602 परिवारों को जल्द ही घर बैठे नल से पेयजल की सुविधा मिलेगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) ने पांच गांवों की 15 ढाणियों में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने की परियोजना तैयार की है। परियोजना के तहत प्रत्येक घर तक फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (एफएचटीसी) के तहत पानी की सप्लाई की जाएगी। विभाग इस परियोजना पर करीब 60 लाख रुपये खर्च करेगा। परियोजना के तहत खोरी जमालपुर, पाली, आलमपुर, तिगांव और तिगांव अधाना पट्टी की 15 ढाणियों में रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। योजना के तहत करीब 18.65 किलोमीटर डीआई पाइपलाइन और 3.5 किलोमीटर एचडीपीई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। साथ ही 602 घरों तक अलग-अलग नल कनेक्शन दिए जाएंगे। पाइपलाइन डालने के लिए करीब 19 किलोमीटर तक खुदाई होगी, जबकि निर्माण के बाद सड़क और इंटरलॉकिंग टाइलों को पहले जैसी स्थिति में बहाल किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से घर-घर पेयजल कनेक्शन की मांग की जा रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें