फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: बल्लभगढ़ में प्रोफेसर पर चाकू से हमला, महिला समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस; जानें पुलिस क्या बोली

तिगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव जसाना स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड रिसर्च के प्रोफेसर पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नीलम बाटा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। थाना तिगांव पुलिस ने एक महिला प्रोफेसर सहित पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार सुभाष शुक्ला प्रोफेसर है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश अयोध्या के रहने वाले हैं और यहां पर खेड़ी पुल के पास भारत कॉलोनी में रहते है। वह रोजाना की तरह बृहस्पतिवार की सुबह ऑटो में सवार होकर कॉलेज पहुंचे थे। बृहस्पतिवार की सुबह कॉलेज के मुख्य गेट से कुछ दूरी पर पहुंचते ही एक महिला आरोपी सहित पांच बदमाशों ने प्रोफेसर पर चाकुओं से हमला कर दिया। प्रोफेसर हस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें घायल अवस्था में बादशाह खान अस्पताल लेकर गए। यहां से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें