फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय के कमरा नंबर 11 में छत का प्लास्टर गिरने से क्लर्क प्रशांत को गुम चोट लगी है। वहां पर कम कर रहे अन्य कर्मचारियों को भी हल्की-फुलकी चोट लगी है। वहां पर मौजूद एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि हमने इसका मेंटेनेंस का एस्टीमेट बनाकर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को भेजा हुआ है और यह दो-तीन दिन से हो रही हल्की बारिश की नमी के कारण यह छत का प्लास्टर गिर गया है।