फरीदाबाद सेक्टर 58 के नजदीक प्रतापगढ़ में बनाए जा रहे डंपिंग यार्ड को लेकर सेक्टर 55 व सेक्टर 58 राजीव कॉलोनी के लोगों ने रविवार शाम कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने बनने वाले डंपिंग यार्ड को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने सरकार और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।