सरकारी नौकरियों और कॉलेजों में खेल कोटे का लाभ लेने के लिए खिलाड़ी आगे आ रहे हैं। जिले में अब तक 120 से अधिक खिलाड़ी अपना स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनवा चुके हैं। खेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह सर्टिफिकेट खिलाड़ियों की राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर की उपलब्धियों के आधार पर बनता है। इसके तहत खिलाड़ियों को ए, बी, सी और डी ग्रेड दिया जाता है। यह सर्टिफिकेट सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिलाता है। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में दाखिले के समय विशेष छूट भी मिलती है।