फरीदाबाद में मकर संक्रांति के दिन धूप निकलने के बाद रोज गार्डन में लोगों की भीड़ उमड़ने से रौनक दिखी। इस दौरान बच्चे, बूढ़े और नौजवान सब सर्दी से बचने के लिए धूप सेंकते हुए दिखे। बच्चों ने धूप के बीच खूब खेलकूद और मस्ती की। वहीं कुछ महिलाएं भी आंखों पर चुन्नी बांधकर आंख मिचौली का खेल खेलते हुए नजर आईं।