दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में संपन्न हुई यूटीटी राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले की मोक्षा और रेयांश ने पदक अपने नाम किए। बालिका वर्ग के अंडर 11 में मोक्षा ने सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए कांस्य पदक जीता। वहीं अंडर 13 बालक वर्ग में रेयांश जैन ने भी अंतिम 4 में प्रवेश करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।