पं. जवाहर लाल नेहरू राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को मेगा जॉब प्लेसमेंट फेयर एवं स्किल डेवलपमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुबह नौ बजे से शुरू होने वाले इस रोजगार मेले में 20 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी।