फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: मास्टर्स क्रिकेट अकादमी ने जीता मुकाबला, एफसीएससी को 25 रन से हराया

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 28 Feb 2026 06:04 PM IST

फरीदाबाद सेक्टर 78 स्थित मास्टर्स क्रिकेट मैदान पर शनिवार को मास्टर्स क्रिकेट अकादमी और एफसीएससी क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। 20 ओवर के इस मुकाबले में मास्टर्स अकादमी ने एफसीएससी क्लब को बेहद आसानी से 25 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मास्टर्स अकादमी की टीम 18.6 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई एफसीएससी की टीम 17.3 ओवर में सिर्फ 122 रन पर ऑल आउट हो गई। मास्टर्स अकादमी की ओर से रंजीत कुमार ने 45 और लक्ष्य शर्मा ने 24 रन की पारी खेली। एफसीएससी क्लब की ओर से मुकेश, अंश, निकुंज, ध्रुव और मंजीत ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई एफसीएससी क्लब के लिए आशीष शर्मा ने 48 और दिनेश सोलंकी ने 29 रन बनाए, पर अन्य कोई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। मास्टर्स अकादमी की ओर से विक्रम, दीपांशु और हिमांशु ने दो-दो विकेट लिए। 45 रन बनाने वाले रंजीत कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें