फरीदाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को जिले के एक बैठक का आयोजन किया गया। सेक्टर-3 स्थित सामुदायिक भवन में हुई इस बैठक के दौरान पंच परिवर्तन की समाज निर्माण में भूमिका और जिले में स्थानीय उद्योगों एवं एमएसएमई को कैसे बढ़ाया जाए और कैसे आत्मनिर्भर भारत के नारे को जिले में ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़ाया जाए इसको लेकर भी चर्चा हुई।