फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद सदभाव यात्रा: पृथला के मोहना से निकली यात्रा को समर्थन, हनुमान मंदिर पर हुआ भव्य स्वागत

राहुल तिवारी Updated Sun, 18 Jan 2026 08:31 PM IST

फरीदाबाद के पृथला विधानसभा क्षेत्र के मोहना गांव से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सदभाव यात्रा को लगातार लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। रविवार को यह यात्रा मोहना गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर यात्रा का भव्य स्वागत किया। यह सदभाव यात्रा विधानसभा क्षेत्र की 40वीं यात्रा है। यात्रा की शुरुआत मोहना हनुमान मंदिर से हुई, जो अटेरणा, जवां और फतेहपुर गांवों से होते हुए जजरू गांव में जाकर संपन्न होगी। आयोजन के दौरान क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देखने को मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें