फरीदाबाद जिले के फरीदपुर गांव में 11 हजार हाई वोल्टेज बिजली की तार से करंट लगने से 24 वर्षीय कावड़ रवि अधाना की मौके पर ही मौत हो गई। युवक लहंडोला गांव का रहने वाला था। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। परिवार ने बिजली विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।