फरीदाबाद स्थित मिर्जापुर गांव में शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब 11 हजार वोल्टेज बिजली लाइन का खंभा और ट्रांसफार्मर अचानक टूटकर एक मकान और उसके मुख्य दरवाजे और घर की दीवार के ऊपर गिर गया। हादसे के समय घर में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, लेकिन इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।