बल्लभगढ़ में हिंदू जागरण मंच की ओर से अल फलाह विश्वविद्यालय के आतंकवादी डॉक्टरों की ओर से देश में की गई बम ब्लास्ट की घटनाओं के विरोध में मैन बाजार में रैली निकाली गई। यह रैली चावला कॉलोनी स्थित पथवारी मंदिर से होेते हुए अंबेडकर चौक से एसडीएम कार्यालय पर पहुंची। जहां पर रैली के बाद सभी ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। उनका कहना है कि जिले के सभी लोगों को इकट्ठा होकर अल फलाह विश्वविद्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई व विश्वविद्यालय ट्रस्ट के सभी ट्रस्टियों की फांसी की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। उसके बाद अंबेडकर चौक पर इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन किया गया।