फरीदाबाद के एसजीएम नगर एफ ब्लॉक में मकान के ऊपर से हाई टेंशन के तार गुजर रहे हैं। यहां एक निजी स्कूलों में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को छत पर चढ़कर 11 साल की लड़की कार्यक्रम को देख रही थी। जैसे ही बच्ची कार्यक्रम देखकर वापस जाने लगी तो बच्ची के सिर पर हाई टेंशन तार छू जाने पर वह झुलस गई। धमाके की आवाज आने पर आसपास के लोग भागे और बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्ची का नाम बुलबुल है, जिसकी उम्र 11-12 साल बताई जा रही है।