फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वसंत पंचमी के अवसर पर नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में हवन-पूजन का आयोजन

नोएडा सेक्टर-15 स्थित नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी के रीडिंग रूम के विद्यार्थियों द्वारा वसंत पंचमी के पावन अवसर पर लाइब्रेरी परिसर में हवन एवं पूजा का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध राष्टीय कलाकार हिंदी साहित्य नोएडा के जाने माने कवि बाबा कानपुरी द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराई गई। इस अवसर पर नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने विद्यार्थियों को वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के महत्व को रेखांकित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें