जिले में शिक्षा और डिजिटल सुविधा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में प्रदेश की पहली स्टेट ऑफ द आर्ट ई-लाइब्रेरी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी न केवल फरीदाबाद बल्कि पूरे हरियाणा के लिए एक प्रेरणादायक शैक्षणिक मॉडल साबित होने जा रही है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने एचएसआईआईडीसी और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में बनने वाली इस हाईटेक ई-लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और प्रगति का जायजा लिया।