फरीदाबाद में एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-88 में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय योगासन प्रतियोगिता में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, सेक्टर-29 की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। अर्पिता ने पारंपरिक योगासन, अंकिता ने आर्टिस्टिक सोलो योगासन और अंकिता-आराध्या पांडेय की जोड़ी ने आर्टिस्टिक पेयर योगासन में प्रथम स्थान हासिल किया। अर्पिता-ऋषिका झा की जोड़ी ने रिदमिक पेयर योगासन में भी पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।