फरीदाबाद। जिले के छात्रों को कॉलेज में अब पढ़ाई के साथ ही उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में छात्रों से संवाद किया था। इसको लेकर जिले के छात्रों ने भी मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम देखा और छात्रों ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इससे कुछ नया करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा मुख्यमंत्री से भी बहुत कुछ सीखने का मौका मिला।