एकेपी क्रिकेट मैदान में फरीदाबाद की एकेपी क्रिकेट अकादमी और लखनऊ की राइजिंग स्टार अकादमी के बीच मुकाबला खेला गया। पांच मैचों की सीरीज के इस दूसरे मुकाबले में लखनऊ की टीम ने फरीदाबाद की टीम को 2 विकेट से हरा दिया। वहीं राजस्थान में चल रही राष्ट्रीय स्तरीय अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह। फरीदाबाद के प्रांजल गुप्ता ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया।