फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: सूरजकुंड में दीवाली मेला, मुख्य चौपाल पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मचाई धूम

सूरजकुंड दीवाली मेला में दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्य चौपाल पर स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के सामूहिक नृत्य व गायन और एकल नृत्य ने मंच पर खूब रंग जमाया। इस मेला में मुख्य चौपाल से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां लोक कलाकारों और विद्यार्थियों द्वारा रोजाना दी जाएंगी। इसी कड़ी में शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय मेवला महाराजपुर और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय एनआईटी फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति और परांपरागत वेशभूषा के साथ के साथ एक से बढक़र एक शानदार प्रस्तुतियों से मनमोह लिया। इन विद्यार्थियों द्वारा इन बेटियों ने खूबर पढ़ईयो रे... और तीन रंगों का लहराये ये तिरंगा... आदि लोकगीतों पर सामूहिक नृत्य और गायन के साथ एकल नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अधिकारी, स्टाफ सदस्य व दर्शक रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें