फरीदाबाद में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। आज बुधवार को सुबह करीब साढ़े 10 से तेज बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद दिल्ली-मथुरा रोड पर पानी भर गया। करीब 1 घंटे की बारिश से काफी ज्यादा जल भराव हो गया। जहां लोगों को एक तरफ गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी तरफ लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।