फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: सुप्रीम कोर्ट की CAQM को फटकार के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सतर्क

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता आयोग को प्रदूषण नियंत्रित न कर पाने को लेकर फटकार लगाई है। इसके तहत कोर्ट ने आयोग को दो सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट ने प्रदूषण को लेकर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। साथ ही इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने को भी कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता उज्जवल ने बताया कि शहर में प्रदूषण को कम करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में कोयले के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगी है। यातायात विभाग द्वारा गैर-पीयूसी प्रमाणपत्र वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। शहर में कहीं भी भवन निर्माण करने से पहले भवन की समस्त जानकारी डस्ट पोर्टल पर अपलोड करने का भी आदेश जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें