फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: दूसरे दौर के बाद 314 सीटें फुल, 8 जुलाई से शुरू होगी तीसरे राउंड की काउंसिलिंग

फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक) में दाखिले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। दूसरे राउंड की काउंसिलिंग का परिणाम जारी होने के बाद संस्थान की 64 और सीटों पर छात्रों को अलॉटमेंट मिल गया है। इसके साथ ही संस्थान में अब तक दाखिला पाने वाले छात्रों की कुल संख्या बढ़कर 314 हो गई है। संस्थान के एडमिशन इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि दूसरे राउंड की काउंसिलिंग कुल 83 रिक्त सीटों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें से मेरिट के आधार पर 64 सीटें अलॉट कर दी गई हैं। इससे पहले, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के दौरान 260 छात्रों को सीटें आवंटित की गई थीं। उन्होंने बताया कि संस्थान में विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों को मिलाकर कुल 600 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें से अब तक आधे से अधिक (314) सीटें भरी जा चुकी हैं। बची हुई सीटों को भरने के लिए अब तीसरे दौर की तैयारी शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें