गुरुग्राम के एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) के निर्देशानुसार सेक्टर-16 स्थित ग्रैंड कोलंबस स्कूल में शनिवार को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के 84 विद्यार्थियों और 30 सीआरसी (क्लस्टर रिसोर्स सेंटर) ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर शानदार रणनीति और सूझबूझ का प्रदर्शन किया।