फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: उद्योगों को बढ़ावा देने पर आयोजित किया जाएगा चर्चा कार्यक्रम

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 10 Mar 2026 09:21 PM IST

फरीदाबाद सेक्टर 68 स्थित एक निजी होटल में बुधवार को आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद (आईआईएएफ) और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के बीच एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में इकोसिस्टम इंगेजमेंट, इंडस्ट्री नेटवर्किंग सहित कई चीजों के तहत कैसे उद्योग को बढ़ाया जाए और वैश्विक स्तर पर चल रहे बुरे हालातों के बीच कैसे इनके जरिए नए रास्ते तलाशे जाएं इनको लेकर भी चर्चा की जाएगी। इस चर्चा के दौरान एमएसएमई और आईआईएएफ के अलावा एफआईएमटीए, एमएएफ सहित कई प्रमुख औद्योगिक संगठनों के उपस्थित होने की उम्मीद है। साथ ही इन संगठनों के 200 से अधिक उद्यमी कार्यक्रम में पहुंचकर अपने विचार रख सकते हैं। हालांकि वैसे तो यह कार्यक्रम सिर्फ इसलिए रखा गया था कि औद्योगिक संगठन और एमएसएमई के निर्देशक के बीच आगामी संभावनाओं के लिए संवाद स्थापित हो सके, पर आज वैश्विक स्तर की चुनौतियों को देखते हुए चर्चा का प्रमुख मुद्दा विदेशों में निर्यात कैसे किया जाए और आयात की चुनौती से कैसे निपटा जाए यह हो सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें