फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में किसानों का विरोध, हाई टेंशन लाइन मुआवजा नीति में बदलाव पर उठे सवाल

फरीदाबाद। किसानों के खेतों के ऊपर से गुजरने वाली हाई टेंशन लाइनों और मुआवजा नीति में बदलाव को लेकर सोमवार को जिले के 11 गांवों के किसानों ने डीसी फरीदाबाद को ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा बनाई गई पॉलिसी में बार-बार बदलाव कर किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। किसानों ने बताया कि पहले ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ किसान संगठनों की बैठक में यह तय हुआ था कि हाई टेंशन लाइन से जुड़े मामलों में एक वैल्यूअर किसान पक्ष से और एक पावर ग्रिड की तरफ से नियुक्त किया जाएगा। लेकिन 29 तारीख को पॉलिसी में बदलाव कर सरकार के वैल्यूअर को भी शामिल कर दिया, जिससे किसानों को उचित मुआवजा मिलने की उम्मीद कम हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें