फरीदाबाद में बाटा पुल के नीचे एक वर्कशॉप में क्राइम ब्रांच की टीम ने जुआ खेलते हुए पांच लोगों को पकड़ा है। पांचों जुआ खेलने वाले व्यक्ति एनआईटी के ही रहने वाले हैं क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि काफी दिनों से कुछ लोग यहां वर्कशॉप में जुआ खेलते हैं आज दोपहर बाद बारिश हो रही थी और क्राइम ब्रांच की टीम ने वर्कशॉप में रेड मारी और जुआं खेलने वाले आरोपियों को पकड़ कर ले गए।