फरीदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह हुई बारिश के कारण कई क्रिकेट मुकाबले प्रभावित हुए। बारिश के चलते पाली और सेक्टर 78 में होने वाले क्रिकेट मैच रद्द किए गए। इनमें ब्लू एंजल बनाम एपी क्रिकेट अकादमी, प्रिंस क्लब बनाम हैवोक 11 और आरके ब्लास्टर्स बनाम क्रिक 11 आदि टीमों के बीच मुकाबले खेल जाने थे। अब इन्हें किसी दूसरे दिन आयोजित कराया जाएगा।