फरीदाबाद में लगातार शीतलहर के बाद शनिवार को मौसम ने करवट ली। दिन में धूप निकलने से ठंड का असर कुछ कम हुआ और लोगों को राहत मिली। साफ आसमान के चलते लोग पार्कों और सड़कों पर टहलते नजर आए। बीते एक सप्ताह से जारी कड़ाके की सर्दी के बाद आमजन ने मौसम में आई इस नरमी को सुकून भरा बताया।