दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर में रहने वाले चंदर की डेड बॉडी फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में मिली। 37 साल के युवक शनिवार रात करीब 11 बजे अपने भाई के घर गाजियाबाद से दिल्ली के लिए निकले थे। रविवार को मर्डर की सूचना मिली। बॉडी पर चोट और गले पर रस्सी के निशान मिले। पुलिस जांच कर रही है। बीके अस्पताल की मॉर्चरी में पोस्टमार्टम किया गया।