सर्दी के मौसम में मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सेक्टर-55 स्थित स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा के लिए बेड क्षमता में इजाफा किया गया है। जिला नागरिक अस्पताल की ओर से पॉली क्लिनिक को 11 अतिरिक्त बेड उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे भर्ती मरीजों को राहत मिलेगी और उपचार व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।