फरीदाबाद सेक्टर 78 स्थित प्ले ऑल स्पोर्ट्स अकादमी में चल रहे बैडमिंटन टूर्नामेंट में सोमवार को फाइनल मुकाबलों का आयोजन किया गया। इनमें एकल और युगल मुकाबले खेले गए। दिन की शुरुआत में खेले गए युगल मुकाबले में रजत और आर्यन की जोड़ी ने हर्ष और ईताश को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा एकल मुकाबले में शुभम ने ईताश को हराकर बाजी मारी।