फरीदाबाद में जिला नागरिक अस्पताल में सर्वोदय नर्सिंग इंस्टीट्यूट की ओर से समाज में बेटियों के महत्व को समझाने के उद्देश्य से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम पर एक जागरूकता नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से लोगों को बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने, शिक्षा के महत्व और लैंगिक भेदभाव के दुष्परिणामों के बारे में संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नाटक की सराहना की और इसे समाज में बदलाव लाने की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया।