फरीदाबाद के नीलम अजरौंदा मैट्रो स्टेशन के नीचे ऑटो चालकों ने सर्विस लेन पर कब्जा किया हुआ है। ऑटो चालक सर्विस रोड पर जगह-जगह ऑटो खड़ा करके रोड को ब्लॉक कर देते हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वाले राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही यातायात भी काफी प्रभावित हो रहा है।