फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वर्ल्ड ओलंपियाड में अथर्व और समरवीर ने गाड़े झंडे, जीती इंटरनेशनल रैंक-1

विश्व के सबसे बड़े ओलंपियाड, साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा आयोजित ओलंपियाड परीक्षा 2025-26 में फरीदाबाद के छात्रों ने वैश्विक पटल पर शहर का नाम रोशन किया है। अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर दो होनहार छात्रों ने देश-दुनिया के लाखों विद्यार्थियों को पछाड़कर इंटरनेशनल रैंक 1 हासिल की है। दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 5 के अथर्व अग्रवाल ने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड (आईएमओ) में पहला स्थान पाकर गणित में अपनी बादशाहत साबित की। वहीं मॉडर्न विद्या निकेतन में पढ़ने वाले कक्षा-6 के समरवीर सिंह पठानिया ने इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड (आईएसएसओ) में वर्ल्ड रैंक 1 हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके चलते दोनों विद्यार्थियों को पदक के साथ सर्टिफिकेट ऑफ आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के सर्टिफिकेट और 16-16 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। बता दें कि इस साल इस प्रतियोगिता में 72 देशों के लाखों छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें अकेले फरीदाबाद से 57 हजार से अधिक छात्र शामिल थे। उनके बीच इन दोनों विद्यार्थियों ने इतिहास रचा। विजेता छात्रों को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 28वें एसओएफ के वार्षिक पुरस्कार समारोह में भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एसओएफ के संस्थापक और निदेशक महाबीर सिंह ने कहा कि छात्रों का यह शानदार प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत, लगन और स्कूलों के मजबूत मार्गदर्शन का नतीजा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें