बिजली विभाग के कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।