फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई अहम बैठक

Digvijay Singh Updated Thu, 05 Feb 2026 09:10 PM IST

फरीदाबाद में बीते बुधवार को गाजियाबाद में सामने आई एक दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मोबाइल फोन और ऑनलाइन गेम की लत से जुड़ी घटना के बाद शिक्षा विभाग गंभीर हो गया है। घटना से सबक लेते हुए शिक्षा अधिकारियों ने छात्रों को मोबाइल, सोशल मीडिया और गेम के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की घटना के बाद बृहस्पतिवार को मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी शिक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए। मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ने बताया कि विद्यालयों में अब मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें