फरीदाबाद में खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को एकेपी क्रिकेट अकादमी और लायंस क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। 20 ओवर के इस मुकाबले में एकेपी क्रिकेट अकादमी ने लायंस क्रिकेट क्लब को 26 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एकेपी ने 167 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई लायंस की टीम 141 रन ही बना सकी। 63 रन की पारी खेलने वाले दिविज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।